नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट ने चार्जशीट की रद्द, सोनिया और राहुल गांधी को बड़ी राहत

Congress

Congress: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इस मामले में दर्ज चार्जशीट को रद्द कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी ने इसे सत्य की जीत बताया है और भाजपा पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। ​ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा और विधि विभाग के सचिव मोहम्मद खान ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की है। Congress

Read Also: Goa: गोवा नाइटक्लब के आरोपी लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा, पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश

पवन खेडा ने कहा कि, “सत्य की जीत हुई है, और सत्य की जीत निश्चित है।” कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा द्वारा दर्ज एफआईआर को राजनीतिक बदले की भावना से पैदा हुई एक षड्यंत्रकारी एफआईआर” करार दिया और कहा कि अब माननीय कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया है।​पवन खेडा ने कहा कि कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ यह केस पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित था। पार्टी ने दावा किया कि यह भाजपा सरकार की बढ़ती निराशा का परिणाम है, क्योंकि कांग्रेस पिछले 11 सालों से लगातार उनकी नाकामियों को सामने ला रही है।Congress

Read Also: Bollywood: प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर भड़की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, डॉक्टर’ को जमकर लताड़ा

​कांग्रेस नेताओं ने अपने बयान में कहा गया कि जैसे ही श्री राहुल गांधी ने भाजपा सरकार की “वोट चोरी का पर्दाफाश” किया, भाजपा सरकार और उसकी एजेंसियां, जिसमें ईडी भी शामिल है, नए आरोप लगाए।पवन खेड़ा ने कहा कि ​”एफआईआर रद्द करके, कोर्ट ने भाजपा की परेशान करने की पॉलिटिक्स को करारा जवाब दिया है, और उसकी पॉलिटिकल बदले की भावना और विपक्ष को परेशान करने की कोशिशों को सामने लाया है।”Congress

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ज़रिए गांधी परिवार को लगातार निशाना बनाया है। पवन खेडा ने कहा कि गांधी परिवार कभी नहीं झुकेगा क्योंकि वे सच के साथ मज़बूती से खड़े हैं।​पार्टी ने इस चार्जशीट को रद्द किए जाने को बदले की भावना, डराने-धमकाने, परेशान करने और डर फैलाने की भाजपा की राजनीति पर एक चोट बताया है। पवन खेडा ने राहुल गांधी से लगातार पाँच दिनों तक हुई 50 घंटे की पूछताछ को “एक पॉलिटिकल विच-हंट” बताया गया, जिसका कांग्रेस पार्टी ने सीधे सामना किया।​कांग्रेस नेताओं ने अपने बयान में कहा कि, “एफआईआर रद्द होने के साथ, यह एक बार फिर साबित हो गया है कि सच की जीत हुई है, और सच की हमेशा जीत होगी। सत्यमेव जयते।”Congress

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *