Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में, अंबेश नाम के एक बेटे ने पैसों और पारिवारिक मामलों को लेकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी और उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके उन्हें गोमती नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार 17 दिसंबर को ये जानकारी दी।
Read Also: Oman: प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे
पुलिस ने आरोपी को तब गिरफ्तार किया जब उसकी बड़ी बहन ने अपने माता-पिता और भाई के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आठ दिसंबर को माता-पिता के साथ बेटे की बहस जानलेवा हो गई। उसने अपनी मां के सिर पर सिलबट्टे से हमला किया और फिर अपने पिता पर भी हमला किया; जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सिलबट्टा, शरीर के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल की गई आरी और पिता का शव बरामद कर लिया है। मां के शव की तलाश जारी है। Uttar Pradesh
