Haryana News: गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संग्रहालय पहुंचे स्पीकर हरविंदर कल्याण, संत महात्माओं पर दिया बड़ा बयान

Haryana News
Haryana News: गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संग्रहालय कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण,बोले- सभी संत महात्माओं के जयंती मान रही है सरकार,स्पीकर ने आगामी 23 दिसम्बर को होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम का दिया निमंत्रण।   Haryana News: 
गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संग्रहालय कुरुक्षेत्र में 50वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मुख्य रूप से शिरकत करते हुए कहा कि जगतगुरु  स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज बहुत बड़े संत और तपस्वी रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को गुरु ब्रह्मानंद जी महाराज की जयंती मनाई जाती है और एक सप्ताह पहले ही सभी जगह पर कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं।Haryana News: 
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सभी संत महात्माओं की जयंती समारोह राज्य स्तरीय मना रही है। इसी कड़ी में 23 दिसंबर को जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज की जयंती समारोह राज्य स्तरीय मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह सभी से अपील करते हैं कि संत महात्माओं की जयंती समारोह सभी मिलकर मनाएं क्योंकि संत महापुरुष किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के होते हैं।Haryana News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *