Haryana News: लाडवा पहुंचे CM सैनी, अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस पर साधा निशाना

Haryana News: 

Haryana News:  मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे लाडवा उपमंडल के गांवों के धन्यवादी दौरों पर , गांव प्रहलादपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के उपरांत CM बोले- विधानसभा में कांग्रेस लेकर आई खामख्वाह बेसिर पैर के मुद्दे, विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को स्पीकर ने किया खारिज वहीं सीएम ने दुष्यंत चौटाला पर किया पलटवार।  Haryana News: 

Read Also:  Assam: असम में दर्दनाक हादसा, राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात हाथियों की मौत

कुरुक्षेत्र:- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा विधानसभा के दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा के कई गांव में धन्यवाद दौरा कर रहे हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा के गांव प्रहलादपुर में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मैं अपनी विधानसभा लाडवा में पहुंचा हूं और ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र चल रहा है और कांग्रेस विधानसभा सत्र में सारे बेसिरपैर के मुद्दे लेकर आई है। कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया  लेकिन उसके बाद उस पर बहस सुनने का माद्दा भी विपक्ष नहीं रखता और वाकआउट करके चला गए थे।Haryana News: 

Read Also: USA: सीरिया में आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमला करने पर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी है। कभी वे कहते हैं वोट चोरी हो गई,कभी संविधान को खतरा हो गया कभी कुछ तो कभी कुछ इस प्रकार के आरोप लगाते हैं। जिससे आमजन भी आहत होता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना पुलिस का दायित्व है और हमने पहले कहा भी था कि गैंगस्टर या तो बदमाशी छोड़ दे या हरियाणा छोड़ दे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला भी सरकार में मंत्री रहे हैं। उनको सारी बातों का पता है। लेकिन अब तो राजनीति में हाजिरी लगवाने के लिए कुछ भी बोल सकते हैं।Haryana News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *