Uttarakhand: हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए खास बंदोबस्त, हीटर और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था

Uttarakhand

Uttarakhand: उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने भारी व्यवस्था की है।प्रशासन ने बताया कि पूरे शहर में पर्याप्त संख्या में हीटर लगाए गए हैं और आश्रय की जगहों पर उचित साज-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा कंबल भी बांटने की व्यवस्था है। सभी प्रमुख चौराहों, बस स्टैंडों और आसपास के इलाकों में अलाव का बंदोबस्त किया जा रहा है।प्रशासन ने बताया कि ये व्यवस्था पूरी सर्दी तक जारी रहेगी, ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित रहें और ठंड से अपना बचाव कर सकें।Uttarakhand: 

Read Also: USA: सीरिया में आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमला करने पर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बढ़ी चिंता के बीच अब उत्तराखंड में देहरादून की हवा भी बिगड़ती नजर आ रही है।हिमालय की तलहटी में बसे देहरादून में पिछले दो दिनों में एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है।जानकारों का मानना है कि देहरादून में बढ़ते प्रदूषण की बड़ी वजह में वाहनों की बढ़ती आवाजाही और कूड़ा-कचरा जलाना शामिल है। इसके अलावा, जंगलों में लगने वाली आग भी वायु प्रदूषण को बढ़ाने वाला एक बड़ा कारण है। Uttarakhand

Read Also:USA: एक्शन में अमेरिका, सैनिकों की मौत के बाद सीरिया में सैन्य हमला किया शुरु

वहीं देहरादून में लगाए गए स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले भी सवालों के घेरे में हैं। शहर के लोगों का कहना है कि कई जगहों पर ये डिस्प्ले एक्यूआई की पुरानी जानकारी दिखा रहे हैं जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस लापरवाही को लेकर वे चिंतित हैं। देहरादून में बढ़ता प्रदूषण लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। कई युवा तो अब मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।कई लोगों को डर सता रहा है कि अगर प्रदूषण की रोकथाम के लिए तुरंत दखल नहीं दिया गया, तो बच्चों और बुजुर्गों को इसका खामियाजा सबसे ज्यादा भुगतना पड़ेगा। Uttarakhand

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *