भोपाल को मिली पहली रेल मेट्रो सेवा, लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात की उम्मीद

Madhya Pradesh: Bhopal gets its first rail metro service, people hope to get relief from traffic jams

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार 21 दिसंबर को आम जनता के लिए मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हो गई। इसे सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है। पहले दिन सैकड़ों लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। ज्यादातर लोगों का मानना है कि इससे यात्रियों के पैसे और समय की बचत होगी। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि इससे दफ्तर जाने वालों को काफी सहुलियत होगी। लोगों का मानना है कि मेट्रो सेवाएं खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद होंगी, जिससे उन्हें परिवहन का एक सुरक्षित और आरामदायक साधन मिलेगा।

Read Also: South Africa: पब में हुई गोलीबारी में 9 लोग मारे गए, 10 घायल

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पूरे रूट पर और ट्रेन के डिब्बों में भी सीसीटीवी सर्विलांस रहेगा। भोपाल में मेट्रो सर्विस में अभी दो कॉरिडोर शुरू हुए हैं, जो शहर के मुख्य व्यवसायिक और रिहायशी इलाकों को जोड़ते हैं। ये प्रोजेक्ट 30.8 किलोमीटर लंबा है। इसको बनाने में करीब 10,000 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें रोजाना लगभग 3000 यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है। Madhya Pradesh:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *