झज्जर: नव वर्ष पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की फायरिंग में झज्जर जिले का जवान शहीद हो गया। जैसे ही शहीद होने की सूचना परिजनों को मिली तो साल्हावास गांव में शोक की लहर छा गई ।
एक रक्षा अधिकारी ने परिजनों को जानकारी देते हुए कि कहा कि सैनिकों ने पाकिस्तान द्वारा असुरक्षित गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि इस घटना में, झज्जर जिले के साल्हावास गांव के नायब सूबेदार रविंद्र शहीद हो गए। अधिकारी ने कहा कि नायब सूबेदार रविंद्र एक बहादुर, बेहद प्रेरित और एक ईमानदार सैनिक थे।
उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उनका पार्थिव शरीर आज साल्हावास पहुंचेगा। जहां राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 2020 में नियंत्रण रेखा के आसपास पाकिस्तान की ओर से 5,100 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
ये पिछले 18 साल में संघर्ष विराम उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार संघर्ष विराम उल्लंघन की इन घटनाओं में 24 सुरक्षा कर्मी समेत 36 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमाओं पर अमन-चैन को बिगाड़ने तथा लोगों के बीच डर पैदा करने के लिए एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों और गांवों को बार-बार निशाना बनाया।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

