Telangana: फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की शिरकत

Telangana: तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि फिट इंडिया जैसी पहल देश की बड़ी आबादी को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं।कार्यक्रम के बाद मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों, खिलाड़ियों और फिटनेस के शौकीनों के साथ साइकिल रैली में हिस्सा लिया। इसका मकसद लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करना था।Telangana: 

Read Also: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेटी का नाम किया रीविल, फैंस को दिखाई लाडली की पहली झलक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में उन्होंने ने कहा कि आजकल जीवनशैली में बदलाव, गलत खान-पान, कम शारीरिक गतिविधि और पर्यावरण से जुड़े कारणों की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं, खासकर मोटापा।उन्होंने कहा कि जब नागरिक स्वस्थ होंगे, तभी वे अपने परिवार, समाज और देश के विकास में बेहतर योगदान दे पाएंगे।Telangana: 

Read Also: CM सैनी ने विकसित भारत जी राम जी मिशन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तेलंगाना सरकार के सहयोग से हैदराबाद में फिट इंडिया ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 57वां संस्करण आयोजित किया।इस दौरान करीब छह किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाली गई, जो गाचीबोवली स्टेडियम से शुरू होकर वहीं खत्म हुई।कार्यक्रम में योग, वार्म-अप एक्सरसाइज और अन्य सामुदायिक फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।Telangana: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *