CM पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत व अभिनंदन किया

CM

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। यहां ऋषिकेश में गीता प्रेस की ओर से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह में उन्होंने सहभागिता की और कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Read Also: Gurugram: CM नायब सैनी ने स्टार्टअप्स, IT व ITES उद्यमियों के साथ प्री-बजट पर किया मंथन

आपको बता दें, बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को पुष्पों का सुंदर बुके देकर CM पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने यहां गीता प्रेस की ओर से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह में शिरकत की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड आगमन से पहले CM धामी ने ‘X’ पर किए पोस्ट में कहा,”अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और दिव्य आस्था से ओतप्रोत, गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री @AmitShah का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।”

Read Also: IIT कानपुर में शोध कर रहे एक PhD छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

इससे पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर किए एक पोस्ट में CM धामी ने कहा कि, “प्रदेश में पारदर्शी, उत्तरदायी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त शासन सुनिश्चित करने के संकल्प के तहत सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना अथवा शिकायत के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर 1064 पर संपर्क कर सकते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *