Doda: जम्मू कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत

Doda:

Doda: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे 10 जवानों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर लगभग 9,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित खन्नी टॉप के पास उस समय हुआ, जब सेना के बुलेटप्रूफ वाहन के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा।Doda

Read also- Haryana: CM सैनी ने खेल जगत के युवाओं, कौशल उद्यमियों और कंटेंट निर्माताओं से की प्री बजट कंसल्टेशन बैठक

अधिकारियों के मुताबिक, वाहन में सवार जवान ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे।उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सेना और पुलिस ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया, हालांकि तब तक चार सैनिकों की जान जा चुकी थी और 11 अन्य घायल अवस्था में पाये गए। वहीं, सेना का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान के दौरान बाद में, चोटों के चलते छह और सैनिकों की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों में से एक को भद्रवाह उप-जिला अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है, जबकि 10 अन्य को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर कमान अस्पताल ले जाया गया।Doda

Read also- Crime News: बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कोरियाई महिला के साथ यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

भद्रवाह के अतिरिक्त उपायुक्त सुमित कुमार भुटयाल ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘‘सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिससे हमने 10 जवान खो दिए और 11 अन्य घायल हो गए।’’
जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हादसे पर गहरा दुख जताया।उमर ने हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बचाव अभियान की भी सराहना की।Doda

वहीं, उप-राज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 बहादुर जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। हम अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।’सिन्हा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है। घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को उनका सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’Doda

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *