गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर देश की राजधानी में हाई अलर्ट, AI से लैस स्मार्ट चश्मे इस्तेमाल करेगी दिल्ली पुलिस

Delhi

Delhi: दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के तहत एकीकृत चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) से लैस ‘स्मार्ट चश्मे’ का उपयोग करेगी। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से लैस ये उपकरण अपराधियों और संदिग्धों के पुलिस डेटाबेस से जुड़े होंगे, जिससे जमीनी स्तर पर तैनात कर्मियों को उनकी तुरंत पहचान करने में मदद मिलेगी। Delhi:

Read also- दिल्ली के किराड़ी में जलभराव पर सियासत तेज, मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP पर साधा निशाना

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ये (स्मार्ट) चश्मे भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेहरों को स्कैन कर सकते हैं और कुछ ही सेकंड में, केंद्रीय डेटाबेस में संग्रहीत रिकॉर्ड से उनका मिलान कर सकते हैं। मिलान हो जाने पर, प्रणाली इसे पहनने वाले को अलर्ट करता है, जिससे सार्वजनिक आवागमन को बाधित किए बिना तत्काल सत्यापन और कार्रवाई की जा सकती है।’यह प्रौद्योगिकी मौके पर अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने में काफी मददगार साबित होगी और सामान्य तरीके से की जाने वाली जांच पर निर्भरता कम करेगी। Delhi:

Read also- Share Market: शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट से उबरा, Sensex 398 अंक चढ़ा

यह पहल एक व्यापक प्रौद्योगिकी-आधारित सुरक्षा योजना का हिस्सा है जिसमें व्यापक सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन निगरानी, चेहरे की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर का एकीकरण और कार्यक्रम के आयोजन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और संदिग्ध व्यवहार का पता लगाने के लिए एआई-आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *