दिल्ली के किराड़ी में जलभराव पर सियासत तेज, मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP पर साधा निशाना

Delhi:

Delhi: दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के शर्मा एन्क्लेव में पिछले आठ महीनों से सीवर का गंदा पानी गलियों में जमा है। इस मुद्दे पर अब सियासत तेज़ हो गई है। कांग्रेस और आप ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।Delhi:  

Read also- Share Market: शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट से उबरा, Sensex 398 अंक चढ़ा

किराड़ी विधानसभा के शर्मा एन्क्लेव की ये तस्वीरें हालात खुद बयां कर रही हैं। गलियों में भरा सीवर का गंदा पानी, चारों तरफ फैली बदबू और नारकीय जीवन जीने को मजबूर स्थानीय लोग। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप।लगाते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से किराड़ी में पानी भरने का मुद्दा उठाया जा रहा है। आप से लेकर राहुल गांधी तक सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में पिछली सरकार ने क्या काम किया? अगर उन्होंने काम किया होता तो आज किराड़ी की ये हालत नहीं होती।”Delhi:  

Read also- Doda: जम्मू कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत

मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में करीब दस लाख लोग रहते हैं, वहां साल 2020 तक एक भी ढंग की सीवर लाइन नहीं डाली गई। उन्होंने कहा कि आप के नेता बताएं कि क्या उन्होंने यहां सीवर नेटवर्क बनाया? सीवर का पानी कहां जाएगा, इसका कोई प्लान था? जहां दस लाख लोग रहते हैं, वहां 2020 तक सिर्फ 43 लाख रुपये का काम हुआ, जिससे महज 100 मीटर सीवर लाइन डाली जा सकती थी।Delhi:  

मंत्री ने बताया कि अब भाजपा सरकार ने इस समस्या के स्थायी समाधान का फैसला लिया है। सीवर के पानी को रोहिणी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पंप के जरिए भेजा जाएगा।सरकार का दावा है कि किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से काम चल रहा है और जल्द हालात सुधरेंगे।Delhi:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *