UP: नोएडा में नामचीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

UP:  उत्तर प्रदेश में नोएडा के कई निजी स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। UP: 

Read also- PM मोदी ने केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

वरिष्ठ अधिकारी, अलग-अलग थानों के कर्मचारी, बम निरोधक दस्ते, अग्निशमन सेवा, खोजी कुत्तों के दस्ते और बम खोजी एवं निष्क्रिय करण दस्ता (बीडीडीएस) की टीम को प्रभावित स्कूलों में तैनात किया गया।पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ निजी संस्थानों के परिसरों में गहन तलाशी ली गई, जबकि साइबर अपराध की एक टीम ने धमकी भरे ईमेल का तकनीकी विश्लेषण शुरू कर दिया है।UP: 

Read also-Jammu: जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से मौसम ने ली करवट, श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द

पुलिस ने कहा, “स्थिति सामान्य है और सभी स्थानों पर पूर्ण शांति और व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी जाती है।अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक आकलन से धमकियां अस्पष्ट हैं, लेकिन ईमेल के स्रोत और मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।UP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *