जयपुर में विंटेज और हेरिटेज गाड़ियों की प्रदर्शनी, आज निकलेगी हेरिटेज ड्राइव

Rajasthan: Exhibition of vintage and heritage vehicles in Jaipur, heritage drive to be held today

Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार 24 जनवरी को 27वीं विंटेज और क्लासिक कार प्रदर्शनी शुरू हुई। ताज जय महल पैलेस में आयोजित प्रदर्शनी से पुरानी यादें ताजा हो उठीं। दो दिन चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया। उन्होंने एक विंटेज रॉल्स-रॉयस कार की सवारी भी की।

Read Also: उत्तर भारत में ताजा बर्फबारी और बारिश से वापस लौटी सर्दियों की रौनक, पर्यटक जमकर ले रहे हैं मजे

प्रदर्शनी का आयोजन राजपुताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब ने किया है। इसमें देश भर से आई 1913 से लेकर अब तक की कार हैं। शानदार विंटेज गाड़ियों में रॉल्स-रॉयस, कैडिलैक और शेवरले जैसे ब्रांड हैं। ये गाड़ियां अपने समय की इंजीनियरिंग की शानदार मिसाल हैं। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 1913 की अपंजीकृत फोर्ड मॉडल टी है। इसके अलावा प्रदर्शनी में सबसे पुरानी पंजीकृत गाड़ी 1923 की ऑस्टिन चमी भी है। प्रदर्शनी शनिवार को शुरू हुई। अगले दिन हेरिटेज ड्राइव में ये गाड़ियां जयपुर की सड़कों पर निकलेंगी। इससे आम लोगों और सैलानियों को भी ऑटोमोटिव विरासत की भव्यता देखने को मिलेगी। Rajasthan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *