Gujarat: गुजरात के मेहसाणा जनरल अस्पताल में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, जिसमें मुफ्त में 77 सर्जरी की गईं। ये मेगा कैंप सिविल सर्जन डॉ. गोपी पटेल के मार्गदर्शन में लगाया गया। कैंप में रसौली, चर्बी की गांठ, मस्से और मोतियाबिंद के साथ ही कान की भी सर्जरी की गई। Gujarat
मरीजों के लिए पंजीकरण, प्राथमिक जांच, ब्लड टेस्ट की समुचित व्यवस्था की गई थी। मेगा कैंप में 10 सर्जन, 5 ऑपरेशन थिएटर और करीब 100 मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहे। ऑपरेशन के बाद मरीजों को भोजन भी कराया गया। डिस्चार्ज के समय एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा, जूट बैग और फर्स्ट एड किट मरीजों को दिया गया।
Read Also: PCB: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने पर फैसला टाला
मेहसाणा जनरल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. गोपी पटेल ने बताया कि एक आरोग्यकर्मी होने के नाते मुझे ये लगता है कि अगर हमारा राष्ट्र स्वस्थ चाहिए तो हमें हमारे हर एक नागरिक को स्वस्थ बनाना होगा। हर नागरिक को स्वस्थ बनाने के लिए हमे रूट लेवल पर जहां पर गरीबी के कारण हमारे मरीज, हमारे पास नहीं आ सकते हैं, उन लोगों तक हमें पहुंचना होगा। तो ये पहुंच के लिए हम लोगों ने एक छोटा सा हमारा कार्यक्रम आज रखा है। जिसमें हम 77वें गणतंत्र दिवस पर 77 छोटी सर्जरी कर के हम राष्ट्र में स्वस्थ नागरिक बनें और स्वस्थता की तरफ हमारा कदम बढ़ाएं। उसके उद्देश्य से हमने ये कैंप का आयोजन किया हुआ है। Gujarat
