Mumbai: दिवंगत उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Mumbai: महाराष्ट्र के दिवंगत उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।अजित पवार की सुबह एक विमान हादसे में मृत्यु हो गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा।Mumbai

Read Also: DMRC ने जारी की एडवाइजरी, 29 जनवरी तक दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर होगी कड़ी चेकिंग

पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। अन्य दलों के नेताओं के भी उपस्थित रहने का अनुमान है।मुंबई से बुधवार सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद हुए हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।मृतकों में अजित पवार के अलावा, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक सहायक और चालक दल के दो सदस्य शामिल हैं।Mumbai

Read Also: Karnataka: हवाई दुर्घटना में अजीत पवार का निधन, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शोक व्‍यक्‍त किया

पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा (मौजूदा समय में राज्यसभा सदस्य) और दो बेटे पार्थ और जय हैं। राज्य सरकार ने अजित पवार के निधन के बाद बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।Mumbai

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *