Mumbai: बारामती प्लेन क्रैश हादसे में जान गंवाने वाली विमान परिचारिका का वादा रह गया अधूरा

Mumbai: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को हादसे का शिकार हुए विमान की परिचारिका पिंकी माली के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने आज उनसे बात करने का वादा किया था, और यह कहते हुए वह रो पड़े कि अब उनकी बातचीत कभी नहीं हो पाएगी।विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और पिंकी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। Mumbai: 

Read Also: Haryana: सूरजकुंड क्राफ्ट मेला और UGC को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने दिया बड़ा बयान

मध्य मुंबई में प्रभादेवी के निवासी शिवकुमार ने बेटी से आखिरी बार हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि उसने कहा था, “पापा, मैं कल (बुधवार को) विमान में उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ बारामती जाऊंगी। उन्हें वहां छोड़ने के बाद मैं नांदेड़ जाऊंगी और होटल पहुंचने के बाद आपसे बात करूंगी।”पिंकी दिल्ली में स्थित वीएसआर वेंचर्स द्वारा संचालित लियरजेट 46 में परिचारिका थीं, जो बारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के दो सदस्यों समेत कुल पांच लोग सवार थे।Mumbai: 

Read Also: Delhi: भारत को आत्मविश्वास और तैयारियों के कारण मिली 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी- राष्ट्रपति मुर्मू

शिवकुमार ने कहा कि पिंकी इससे पहले राष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों और कई राजनीतिक नेताओं के साथ विमान में उड़ान भर चुकी थीं।उन्होंने कहा कि पिंकी चौथी बार अजित पवार के साथ विमान में रवाना हुई थीं।शिवकुमार ने नम आंखों के साथ कहा, “मैंने कल शाम उससे बात की थी और उसने मुझे बताया था कि वह उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ बारामती जाएगी और फिर नांदेड़ रवाना होगी। मैंने उससे कहा था कि तुम्हारी ड्यूटी खत्म होने के बाद कल बात करेंगे। लेकिन वह कल अब कभी नहीं आएगा।”Mumbai: 

शिवकुमार भी अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं।उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता समाधान सर्वंकर ने उन्हें विमान हादसे के बारे में बताया।उन्होंने कहा, “मैंने टीवी खोला। खबर देखकर में स्तब्ध रह गया।”दोनों बाप बेटी की 16 जनवरी को मुलाकात हुई थी, जब पिंकी नगर निकाय चुनाव में वोट डालने के लिए ठाणे के प्रभादेवी पहुंची थी।उन्होंने कहा कि पिंकी पिछले पांच साल से विमान परिचारिका के तौर पर काम कर रही थी।उन्होंने अपना करियर एअर इंडिया से शुरू किया था और कुछ वर्ष बाद वह एक निजी चार्टर्ड फ्लाइट कंपनी में काम करने लगी थीं।Mumbai: 

शिवकुमार ने कहा, “अजित पवार के साथ हालिया उड़ान के दौरान मेरी बेटी ने उनसे शिकायत की थी कि वह पूरे महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं लेकिन राकांपा कार्यकर्ताओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब पवार ने उससे पूछा कि उसे ऐसा क्यों लगा तो पिंकी ने उन्हें बताया कि मैं (शिवकुमार) 35 साल से एनसीपी का कार्यकर्ता हूं।”उन्होंने कहा कि इस बातचीत के बाद पवार ने उन्हें कॉल की थी। शिवकुमार ने कहा, “मैं कार चला रहा था, तब कॉल नहीं उठा पाया। इसके बाद मुझे संदेश मिला कि पवार मुझसे बात करना चाहते थे। वह कॉल भी कभी दोबारा नहीं आएगी।”दुर्घटना के बारे में पता चलने के बाद शिवकुमार और उनका परिवार बारामती के लिए रवाना हो गया।पवार और पिंकी के अलावा अन्य मृतकों की पहचान विदीप जाधव, कैप्टन शांभवी पाठक और कैप्टन सुमित कपूर के रूप में हुई है।Mumbai: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *