Bollywood: फिल्म बॉर्डर 2’ की सफलता से गदगद हुए सनी देओल, प्रशंसकों का जताया आभार

 Bollywood:

 Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी नई फिल्म ‘‘बॉर्डर 2’’ को मिली प्रतिक्रिया के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।अनुराग सिंह निर्देशित ये फिल्म 1997 में आई ‘‘बॉर्डर’’ का सीक्वल है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। Bollywood: 

Read Also: Shimla: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से 655 सड़कें बंद, 31 जनवरी को फिर हो सकती है बर्फबारी

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया।उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मेरी, आपकी, हमारी ‘बॉर्डर 2’ को इतना प्यार देने के लिए, आप सबका बहुत शुक्रिया।’भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। Bollywood:

Read Also: Trump Tariffs: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को 50 प्रतिशत शुल्क वसूलने की धमकी दी

जहां 1997 की फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।सनी देओल अगली बार अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ ‘‘लाहौर 1947’’ में नजर आएंगे। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत किया गया है। Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *