Trump Tariffs: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को 50 प्रतिशत शुल्क वसूलने की धमकी दी

Trump Tariffs

Trump Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को धमकी दी है कि अमेरिका में बिकने वाले उसके विमानों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। यह अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार युद्ध के तहत ताजा घटनाक्रम है और ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच बढ़ते टकराव को दर्शाता है।

इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर धमकी दी थी कि यदि कनाडा चीन के साथ व्यापार समझौता करता है तो वह कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा सकते हैं। Trump Tariffs

Read Also: Haryana News: एंबुलेंस उपलब्ध न कराने पर पत्नी के शव को रिक्शा पर लादकर घर ले गया पति

हालांकि ट्रंप की इस धमकी के साथ यह नहीं बताया गया था कि वह आयात कर कब लगाएंगे क्योंकि कनाडा पहले ही एक समझौता कर चुका था। ट्रंप ने ताजा धमकी देते हुए कहा कि वह जॉर्जिया स्थित ‘गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस’ के जेट विमानों का प्रमाणन करने से कनाडा द्वारा इनकार किए जाने के जवाब में कार्रवाई कर रहे हैं। Trump Tariffs 

अमेरिका के राष्ट्रपति कहा कि इसके जवाब में अमेरिका ‘बॉम्बार्डियर’ समेत सभी कनाडाई विमानों का प्रमाणन रद्द करेगा। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘अगर किसी भी कारण से यह स्थिति तुरंत नहीं सुधारी गई तो मैं अमेरिका में बिकने वाले किसी भी और सभी विमानों पर कनाडा से 50 प्रतिशत शुल्क वसूलूंगा।’’  Trump Tariffs

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *