सियासी घर की बेटी, अब महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम! आज से शुरू होगा सुनेत्रा पवार का नया सफर

Maharashtra: The daughter of a political family, now Maharashtra's new Deputy Chief Minister! Sunetra Pawar's new journey begins today.

Maharashtra: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की उप-मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगी। सुनेत्रा पवार आज शाम पांच बजे मुंबई में शपथ लेंगी। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी नेता प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे ने विधायक दल की बैठक से पहले सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। बुधवार 28 जनवरी को बारामती में विमान दुर्घटना में उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने मांग की थी कि उन्हें यह पद दिया जाना चाहिए। Maharashtra

Read Also: ‘मेरी रानी ‘मर्दानी’ को ढेर सारी शुभकामनाएं’, ‘मर्दानी 3’ की रिलीज पर शाहरुख खान का रानी मुखर्जी के नाम पोस्ट

2024 के लोकसभा चुनावों तक सुनेत्रा पवार लाइमलाइट से दूर रहीं। उसी वर्ष हुए आम चुनावों में उन्होंने अपने पति की पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बारामती से चुनाव लड़ा, लेकिन प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में अपनी भाभी और मौजूदा एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले से हार गईं। इसके बाद सुनेत्रा राज्यसभा के लिए चुनी गईं। सुनेत्रा पवार वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। हालांकि, अजित पवार के निधन के बाद पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। अजित पवार के निधन के साथ ही 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में एनसीपी की सीटों की संख्या घटकर 40 रह गई है। Maharashtra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *