अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार के लिए दी बधाई

Grammy Award 2026: Actor and Rajya Sabha MP Kamal Haasan congratulated Buddhist spiritual leader Dalai Lama for the Grammy Award.

Grammy Award 2026: अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने तिब्बत के बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। दलाई लामा ने लॉस एंजिल्स में हुए 68वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपने स्पोकन-वर्ड एल्बम ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑडियोबुक नैरेटिव श्रेणी में पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता। Grammy Award 2026

इस एल्बम का संगीत प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खान ने तैयार किया है। सोशल मीडिया पर कमल हासन ने लिखा कि दुनिया के महान विचारकों में से एक को इस प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होते देखना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शब्द दुनिया के संगीत को और भी अर्थपूर्ण बना सकते हैं और ग्रैमी टीम और अमजद अली खान को भी बधाई दी। आध्यात्मिक गुरु का मुकाबला ट्रेवर नोआ (इनटू द अनकट ग्रास) और केतनजी ब्राउन जैक्सन (लवली वन: ए मेमोइर) जैसे नामी कलाकारों से था।

Read Also: राहुल गांधी ने नरवणे की अप्रकाशित किताब का किया जिक्र, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने जताई आपत्ति

अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए दलाई लामा ने कृतज्ञता और विनम्रता व्यक्त की और कहा कि वे इस पुरस्कार को व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानते। उन्होंने कहा, “मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारी साझा सार्वभौमिक जिम्मेदारी की मान्यता मानता हूं।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *