India Us Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के चलते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 117…

India Us Trade Deal

India Us Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद भारतीय रुपया मंगलवार को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा के रूप में उभरा, जिसने एक कारोबारी सत्र में 117 पैसे की बढ़त दर्ज की। फीसदी के हिसाब से ये बढ़त 1.28 प्रतिशत रही। India Us Trade Deal:

Read Also: ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम! दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के लिए बनेगा रणनीतिक भंडार

अंत में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.32 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने के बाद भारतीय रुपया ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसमें लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।घरेलू शेयर बाजार में भी लगभग 2.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और अपेक्षित विदेशी प्रवाह ने भी निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया। India Us Trade Deal:

Read Also: BJP: मणिपुर में सस्पेंस खत्म, युमनाम खेमचंद बनेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री

भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा, जो चीन, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों की तुलना में कम है।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.30 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 90.05 (उच्चतम) और 90.52 (न्यूनतम) के दायरे में घूमने के बाद अंत में 117 पैसे की तेजी के साथ 90.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 44 पैसे बढ़कर 91.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। India Us Trade Deal:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *