Ghaziabad Tragedy: गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले ने हर किसी को हिला दिया है। मामले में तीनों के गेमिंग ऐप की चपेट में रहने का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल है।
Read Also: Delhi Crime: कनॉट प्लेस में रात की सैर जानलेवा साबित हुई, हेलमेट से पिटाई के बाद एक व्यक्ति की मौत
एएसपी अतुल कुमार ने कहा, “गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी स्थित टावर बी-1 के फ्लैट नंबर 907 की नौवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियां कूद गईं, जिससे तीनों की मौत हो गई है। पुलिस और आपातकालीन दल के पहुंचने पर उनकी पहचान चेतन कुमार की पुत्रियों के रूप में हुई। उन्हें एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।” Ghaziabad Tragedy
Read Also: Gujrat: ऐतिहासिक जैन ग्रंथ को नई आवाज़ मिली, जब कुलचंद्रसूरिजी ने 95 साल की उम्र में निशीथ टीका पूरी की
गाजियाबाद टीला मोड़ की भारत सिटी सोसायटी में रात करीब दो बजे तीन लोगों के गिरने की आवाज आई तो लोग उस तरफ दौड़े। वहां तीनों बहनों की लाश देखकर सबके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। Ghaziabad Tragedy
