Kerala: केरल विधानसभा ने केंद्र से ‘राज्य की उपेक्षा बंद’ करने का आग्रह करते हुए प्रस्ताव किया पारित

Kerala:

Kerala: केरल विधानसभा ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र सरकार से राज्य के प्रति कथित ‘‘उपेक्षा बंद करने और उसकी जायज मांगों को स्वीकार’’ करने का आग्रह किया गया।मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा पेश किया गया ये प्रस्ताव कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) विपक्ष की अनुपस्थिति में सदन से पारित हुआ। Kerala: 

Read Also: Ghaziabad Tragedy: गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड, 9वीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने दी जान

प्रस्ताव पढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार केरल की जरूरतों की अनदेखी कर रही है और राज्य के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि ये इस बात से स्पष्ट है कि केंद्रीय बजट में केरल के लिए एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थापित करने या हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का कोई उल्लेख नहीं किया गया, जबकि राज्य को इन दोनों की आवश्यकता है।Ke rala:

Read Also: Ghaziabad Tragedy: गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड, 9वीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने दी जान

विजयन ने ये भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य पर वित्तीय पाबंदियां थोप रही है और उसे मिलने वाली उसकी वैध धनराशि में कटौती कर रही है।मुख्यमंत्री ने ये भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने वायनाड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्वास के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई।Kerala:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *