UP: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत

UP:

UP: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक सड़क हादसे में दंपति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी।अधिकारी के अनुसार, ये हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्ला फार्म के पास हुआ। हसनगंज क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि लखनऊ से कानपुर जा रहे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। UP:

Read Also: DGCA: दिसंबर में 10.46 लाख यात्री उड़ानें रद्द होने से प्रभावित, इंडिगो की 93 प्रतिशत हिस्सेदारी

मोटरसाइकिल पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त- टक्कर के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश में गति बढ़ा दी, जिसके बाद उसने मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी।उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस दोपहिया वाहन पर सवार दंपति और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।अरविंद कुमार ने बताया कि ये परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था।UP:

Read Also: दिल्ली में MCOCA के तहत एक गैंगस्टर और उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतकों की हुई पहचान- मृतकों की पहचान उन्नाव जिले के अजगैन गांव के निवासी वीरेंद्र (35), उनकी पत्नी रितु (33), उनकी नौ वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटे के रूप में हुई है।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।UP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *