चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर CM केजरीवाल बोले- “धन्यवाद”

( सत्यम कुशवाह ), दिल्ली- चंडीगढ़ मेयर चुनाव के विवाद मामले पर दूसरे दिन 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेवी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की है। सीजेआई ने मतपत्र और वीडियो देखने के बाद कहा है कि आठ मतपत्रों को मान्य माना जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार नए मेयर होंगे। वहीं AAP संयोजक एवं दिल्ली सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर “धन्यवाद” कहा है।

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के विवाद मामले पर सुनवाई करते हुए रिजेक्ट किए गए बैलेट पेपर चेक किए और वीडियो भी देखा। इस दौरान चीफ जस्टिस ने सभी उमीदवारों के वकीलों से भी कहा आप लोग भी इसको देखें। सीजेआई ने फिर रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से पूछा आपने कहा था कि वोट डिफेश (खराब)हुए थे कहां हुए हैं बताएंगे आप ? इसके बाद सीजेआई ने 8 वोटों का मान्य मानकर दोबारा मतगणना के आदेश दिए हैं। सीजेआई ने ये भी कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने अधिकार क्षेत्र से बाहर काम किया है।

Read Also: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विजेता घोषित किया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया कि “इस कठिन समय में लोकतंत्र को बचाने के लिए SC को धन्यवाद!”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *