कार और ट्रक की जोरदार टक्कर! दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Delhi News: Car and truck collide violently! Two women killed, three injured

Delhi News: दिल्ली के गाजीपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। NH-9 पर एक कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह 6:43 बजे गाजीपुर टोल प्लाजा के पास हुआ, जब कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि कार गाजियाबाद की तरफ से आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कंटेनर ट्रक की तलाश की जा रही है।

Read Also: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला! ‘झूठे बयानों’ को सदन की कार्यवाही से हटाने का करेंगे अनुरोध

दुर्घटना की सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 7:05 बजे मिली। पुलिस के अनुसार, कार में पांच लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि वे देहरादून से दिल्ली के रोहिणी जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरूआती जांच में कार ड्राइवर को नींद लगने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। Delhi News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *