Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल में ट्रोल हुई ऐश्वर्या राय बच्चन, सपोर्ट में उतरीं कंगना ट्रोल्स को जमकर सुनाया

Cannes:

Cannes: अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कान फिल्म फेस्टिवल में पहने परिधान को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि फैशन आत्म-अभिव्यक्ति का एक माध्यम है और जीवन और अपने दृष्टिकोण की व्यक्ति की अपनी व्याख्या है।Cannes:

Read Also- Jammu & Kashmir : NIA ने श्रीनगर और शोपियां में दारुल उलूम सहित कई जगह छापे मारे

बच्चन 2003 से वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में कान फिल्म फेस्टिवल में लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह शनिवार को समाप्त हुए इस समारोह में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शामिल हुईं।सोमवार को रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह नीले रंग के एक ‘स्ट्रक्चर्ड मरमेड टेल गाउन’ में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में अपने पहले दिन पहना था। Cannes:

Read Also-  दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा जिमखाना क्लब मामला, केंद्र के आदेश के मंगलवार को होगी सुनवाई

सांसद रनौत ने तस्वीर के साथ लिखा, “फैशन और स्टाइल आत्म-अभिव्यक्ति का एक जरिया है। यह जीवन के प्रति व्यक्ति की अपनी समझ और नजरिया है। कोई भी महिला किसी की ऋणी नहीं है। ऐश बहुत खूबसूरत लग रही हैं!उन्होंने कहा, “वह आपको खुश करने के लिए यहां नहीं आई हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर थोड़ी अधिक उम्र वाली महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब उन्हें देखने की आदत डाल लीजिए।Cannes:

धन्यवाद।ऐश्वर्या का नीला गाउन अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया था। उनके इस परिधान को ‘लुमिनारा’ नाम दिया गया था और यह गतिमान प्रकाश की अवधारणा पर आधारित एक परिधान था, जिसमें मूर्तिकलात्मक संरचना और कुशल कारीगरी के माध्यम से प्रकाश को ऊर्जा, गति और बल के रूप में दर्शाया गया था।Cannes:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *