मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Uttar Pradesh: Major police action in Muzaffarnagar, gangster with a reward of 50 thousand killed in encounter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थानाक्षेत्र में गुरुवार यानी आज 12 फरवरी की सुबह हत्या और लूट के 40 मामलों में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्माने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के हरखौली गांव के निवासी अमजद (36) के रूप में हुई है।  Uttar Pradesh

पुलिस के मुताबिक, अमजद के अपने साथियों के साथ क्षेत्र में होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बुढ़ाना थानाक्षेत्र के एक जंगल में घेराबंदी की और इसी दौरान पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। एसएसपी संजय वर्मा ने यहां पत्रकारों को बताया कि मुठभेड़ के दौरान अमजद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उप-निरीक्षक (एसआई) संदीप चौधरी और कांस्टेबल अशफाक समेत दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read Also: देहरादून में व्यवसायी की हत्या! पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

संजय वर्मा के मुताबिक, 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुढ़ाना में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि अमजद हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में लूट और हत्या के 40 मामलों में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की।  Uttar Pradesh

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *