Crime: कनाडा में एक भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दिए जाने से गुजरात के बोरसद में एक परिवार गहरे शोक में डूब गया है। कनाडा के नियाग्रा इलाके में हुए एक हमले में चाकू के घावों के कारण विधि कल्पेश्वर मेघा की मौत हो गई। बोरसद की रहने वाली विधि कनाडा में उच्च शिक्षा हासिल कर रही थी और पिछले चार सालों से वहीं रह रही थी। नियाग्रा पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में 40 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विधि के पिता ने बताया कि विधि की हत्या 15 मई को हुई थी, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी बुधवार को ही मिली।Crime
कल्पेश ने कहा, “मेरी बेटी 22 साल की थी। यह घटना 15 मई को कनाडा के सेंट कैथरीन में हुई थी। उस पर चाकू से हमला किया गया था और वह घायल हो गई थी। उसने मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उसे चाकू मार दिया और उसकी मौत हो गई। मुझे पुलिस स्टेशन से इसकी जानकारी कल ही मिली।”Crime
Read Also-PM Modi ने राज्यों से कहा- ‘जल विवादों का समाधान सहयोग के जरिये किया जाए’
गुजरात के मंत्री रमन सिंह सोलंकी ने कहा है कि वह परिवार को शव घर लाने में मदद कर रहे हैं। सोलंकी ने कहा, “मुझे कल रात बोरसद की लड़की मेघा की हत्या के बारे में पता चला। आज सुबह मैं उसके परिवार से मिलने गया। मैंने उनके दर्द को समझा। मैंने सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द उसका शव वापस लाने में मदद की जाए। मैंने इस बारे में CMO और PMO से बात की है।”Crime
