Sports News: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इटली की जीत से गदगद हुए सचिन तेदुलकर, दी ये प्रतिक्रिया

Sports News: क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इटली को उसकी पहली जीत पर बधाई दी है। इटली की टीम ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल को 10 विकेट से हराकर सबको हैरान कर दिया।सचिन तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया – “इटली को उनकी पहली टी20 विश्व कप जीत पर बहुत-बहुत बधाई और वो भी इतने शानदार अंदाज में।Sports News:

Read Also: CM रेखा गुप्ता ने 85 करोड़ रुपये की SC – ST  कॉलोनी परियोजनाओं की शुरुआत की

फुटबॉल प्रेमी राष्ट्र का क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ना हमें बताता है कि ये खेल दुनिया भर में कितनी खूबसूरती से फैल रहा है।”ग्रुप सी के मुकाबले में जस्टिन और एंथनी मोस्का ने नाबाद अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई।Sports News:

Read Also: ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जनजीवन अस्त-व्यस्त, परिवहन सेवाएं बाधित

जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 और एंथनी मोस्का ने नाबाद 62 रन बनाए। इसके साथ ही जस्टिन और एंथनी टी20 विश्व कप के एक ही मैच में अर्धशतक बनाने वाले पहले भाई बन गए हैं।इटली, एक ऐसा देश है, जहां एक भी प्राकृतिक क्रिकेट पिच नहीं है। नेपाल ने उसके सामने 124 रन का लक्ष्य रखा, जिसे इटली ने बिना कोई विकेट खोए मात्र 12 ओवर और चार गेंद में हासिल कर लिया।Sports News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *