लखनऊ के केजीएमयू में मेडिकल छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक ‘एडिशनल प्रोफेसर’ निलंबित

Lucknow News,Harassment, MedicalUniversity, ResidentDoctor, WomenSafety, WorkplaceHarassment, UniversityAction, UPNews

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एक ‘एडिशनल प्रोफेसर’ को एक मेडिकल छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।पिछले साल दिसंबर के बाद से केजीएमयू में ये तीसरी ऐसी शिकायत है। विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Lucknow News  Lucknow News  Lucknow News 

Read also- बदायूं में दो ट्रैक्टरों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 18 से अधिक लोग घायल

केजीएमयू के प्रवक्‍ता केके सिंह ने एक वीडियो बयान में कहा कि एक एमडी छात्रा ने बुधवार को अपने ही विभाग के एक ‘एडिशनल प्रोफेसर’ पर कार्यस्‍थल पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।सिंह ने कहा, “शिकायत को गंभीरता से लेते हुए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए, आरोपी को निलंबित कर दिया गया है और जांच के दौरान विभाग में आने पर उन पर रोक लगा दी गई है।

Read also- PM मोदी आज करेंगे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन, नई प्रशासनिक शासन संरचना का होगा आगाज

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि आंतरिक शिकायत समिति के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ये मामला केजीएमयू के डॉक्टर डॉ. रमीजुद्दीन नाइक उर्फ रमीज मलिक पर एक सहयोगी महिला चिकित्सक द्वारा यौन शोषण, धर्म परिवर्तन और ‘लव जिहाद’ के आरोप लगाये जाने पर उसे गिरफ्तार किए जाने के लगभग एक महीने बाद हुआ है।संस्‍थान ने तब उन्हें नौकरी से निकालने की सिफारिश की थी। जनवरी में एक अलग मामले में पुलिस ने केजीएमयू के इंटर्न मोहम्मद आदिल को एक नर्सिंग छात्रा से जुड़े कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेल मामले में गिरफ्तार किया था।Lucknow News  Lucknow News  Lucknow News 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *