बदायूं में दो ट्रैक्टरों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 18 से अधिक लोग घायल

Uttar Pradesh: 3 people killed, over 18 injured in collision between two tractors in Badaun

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरुवार 12 फरवरी की रात को दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब 18 से 20 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र से कुछ लोग “भात चढ़ाने” के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे और रात करीब साढ़े नौ बजे सामने से आ रहे एक और ट्रैक्टर की उससे टक्कर हो गयी। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इस हादसे में 10 साल के नितिन, 18 साल की पूजा और 16 साल की रानी की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में करीब 18 से 20 लोग घायल हुए हैं। Uttar Pradesh

सूत्रों की माने तो पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि लगभग 18 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज बदायूं के जिला चिकित्सालय और राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है और अगर किसी की हालत बिगड़ती है तो उन्हें बड़े अस्पताल भेजा जाएगा।  Uttar Pradesh Uttar Pradesh

Read Also: Sports News: बीसीसीआई ने कन्फर्म किया कि अभिषेक शर्मा अभी भी पेट की बीमारी से उबर रहे हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (बदायूं) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत में बताया कि हादसे में लगभग 18 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि तीन लोगों की उपचार के दौरान ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *