जनवरी में वस्तु निर्यात 0.61 प्रतिशत बढ़कर 36.56 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 34.68 अरब डॉलर पर पहुंचा

vanijya bhawan

देश का वस्तु निर्यात जनवरी महीने में सालाना आधार पर 0.61 प्रतिशत बढ़कर 36.56 अरब डॉलर हो गया है और वहीं व्यापार घाटा 34.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

Read Also: हरियाणा में 29 विभागों के 271 कैडरों के लिए ऑनलाइन तबादला अभियान के दूसरे चरण की जल्द होगी शुरुआत

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में आयात 19.2 प्रतिशत बढ़कर 71.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो एक वर्ष पहले के समान माह में 59.77 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन माह में व्यापार घाटा बढ़कर 34.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि देश का निर्यात वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों श्रेणियों में बढ़त का रुझान दिखा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष में वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल निर्यात 860 अरब डॉलर के स्तर को पार कर सकता है। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) के दौरान देश का वस्तु निर्यात 2.22 प्रतिशत बढ़कर 366.63 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *