सनी देओल की ‘विश्वात्मा’ के 32 साल पूरे, एक्ट्रेस सोनम खान ने बताया फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Vishwatma 32nd anniversary- फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करना कुछ सितारों को परेशान कर सकता है। लेकिन 80 और 90 के दशक में “त्रिदेव” और “विश्वात्मा” जैसी हिट फिल्में देनी वाली मशहूर अदाकारा सोनम खान उनमें से नहीं हैं।साल 1989 में फिल्म “त्रिदेव” के गाने “तिरछी टोपीवाले” के बाद 51 साल की सोनम खान रातोंरात स्टार बन गईं। उन्होंने 1987 से 1994 के दौरान 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।फिल्म निर्माता राजीव राय से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। लेकिन साल 2016 में उनका राजीव राय से तलाक हो गया।

सोनम खान फिर से फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं। उनका कहना कहा कि वो वेब सीरीज के जरिए नई पीढ़ी से जुड़ना चाहती हैं।सोनम ने बताया कि वो जल्द ही पर्दे पर वापसी करेंगीं। उन्हें बकायदा काफी ऑफर मिल रहे हैं।उन्होेंने कहा, मैं अच्छी तरह जानती हूं कि 40 साल से कम उम्र के लोग मुझे नहीं जानते। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। मैं चाहती हूं कि वो मुझे जाने। मुझे ओटीटी पर काम करने में काफी दिलचस्पी है।

पीटीआई वीडियो को दिए इंटरव्यू में सोनम खान ने कहा, “मेरे वापस आने का कारण ओटीटी करना था। अगर कोई मुझे नहीं पहचानता तो मुझे कोई समस्या नहीं है। मैं यहां हर किसी को ये बताने के लिए हूं कि मैं पहले भी यहां थी, मैं अब भी यहां हूं और हमेशा यहां रहूंगीं। यही कारण है कि मैं वापसी करना चाहती हूं। कमबैक बुरा शब्द नहीं है। तो क्यों न करें।

Read also – Budget 2024 Updates- महिलाओं-किसानों के लिए बजट में कई बड़े एलान, जानिए वित्त मंत्री के भाषण की बड़ी बातें

सोनम ने आगे कहा, “अगर मुझे ओटीटी या फिल्म करने के बीच कोई ऑप्शन दिया जाए, तो मैं ओटीटी को प्रायोरिटी दूंगी। मैं ओटीटी सीरीज का हिस्सा बनना चाहती हूं।”उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब काम की बात आती है तो सोशल मीडिया अच्छा प्लेटफॉर्म है। वो दिसंबर 2022 में इंस्टाग्राम से जुड़ी थीं।सोनम ने बताया कि 90 का दशक एक अलग युग था। वो एक जादू जैसा था।

एक्ट्रेस सोनम खान ने कहा कि आप मुझे बहुत जल्द स्क्रीन पर देखेंगे। मुझे कुछ ऑफर मिल रहे हैं, जिनके बारे में मैं सोच रही हूं। इंस्टाग्राम एक बहुत अच्छा मंच है जहां काम का सवाल है। इंस्टाग्राम पर बहुत रियल होना जरूरी है। ये मेरे जैसे किसी व्यक्ति के लिए जो फिर से काम करना शुरू करना चाहता है एक शानदार मौका है। मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि 40 वर्ष से कम उम्र के लोग मुझे नहीं जानते हैं। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है क्योंकि मुझे ये देखना होगा कि वो मुझे जानते हैं कि नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *