Bafta Awards 2026: 79वें बाफटा फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट होंगी शामिल

Bafta Awards 2026, 79th bafta awards, alia bhatt, Cillian Murphy, Kate Hudson, Glenn Close, entertainment news, bafta awards 2026, bafta awards 2026 presenter

Bafta Awards 2026:  बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट बाफटा पुरस्कारों के 79वें संस्करण में बतौर प्रस्तुतकर्ता शामिल होने के लिए तैयार हैं। ब्रिटिश अकादमी ने मंगलवार को इसका ऐलान किया।पुरस्कार समारोह, जिसे आधिकारिक तौर पर ईई बाफटा फिल्म पुरस्कार कहा जाता है, का मकसद अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उत्कृष्टता का जश्न मनाना है। ये 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होने वाला है।Bafta Awards 2026

Read also- बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष

32 साल की अभिनेत्री समारोह के अतिथि प्रस्तुतकर्ताओं में से एक हैं, जिसमें एलिसिया विकेंडर, ब्रायन क्रैन्स्टन, सिलियन मर्फी, डेलरॉय लिंडो, एमिली वाटसन, एथन हॉक, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज, हन्ना वाडिंगम, मोनिका बेलुची, रेगे-जीन पेज, रिज अहमद और स्टेलन स्कार्गार्ड भी शामिल हैं।आलिया के अलावा, फिल्म निर्माता लक्ष्मीप्रिया देवी भी इस समारोह में शामिल होंगी, जिनकी मणिपुरी भाषा की फिल्म “बूंग” को बच्चों और फैमिली के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में नामित किया गया है।Bafta Awards 2026 Bafta Awards 2026 Bafta Awards 2026 Bafta Awards 2026

Read also- चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराने के बाद मिली राहत

“बूंग”, मणिपुर घाटी के बूंग (गुगुन किपगेन) नाम के एक छोटे लड़के की कहानी है, जो अपनी मां को एक गिफ्ट देकर सरप्राइज देने की योजना बनाता है। इसे अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी अपने बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए सपोर्ट कर रहे हैं।इस कैटेगरी में फिल्म का मुकाबला डिज्नी की हिट फिल्मों “लिलो एंड स्टिच” और “ज़ूटोपिया 2” के साथ-साथ एनिमेटेड साइंस फैंटेसी फिल्म “आर्को” से होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *