पेरू में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अंतरिम राष्ट्रपति जेरी को हटाने के लिए मतदान

Peru News, jose jeri, interim president, congress vote, corruption allegations

Peru News : पेरू की संसद ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अंतरिम राष्ट्रपति जोस जेरी को पद से हटाने के पक्ष में मंगलवार को मतदान किया जिससे देश में अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से कुछ सप्ताह पहले फिर से राजनैतिक अस्थिरता की स्थिति पैदा हो गई।भ्रष्टाचार और प्रभाव का दुरुपयोग करने के आरोप में जेरी के खिलाफ प्रारंभिक जांच जारी है।Peru News  Peru News 

Read also- दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर दोपहिया वाहनों की टक्कर में एक शख्स की मौत, दूसरा घायल

ये आरोप दो चीनी अधिकारियों के साथ हुई कई गुप्त बैठकों के कारण लगाए गए हैं।पेरू की संसद में 75 सदस्यों ने जेरी को हटाने के पक्ष में और 24 ने इसके विरोध में मतदान किया जबकि तीन सदस्य अनुपस्थित रहे। जेरी ने पिछले साल 10 अक्टूबर को पदभार ग्रहण किया था।

Read also –Pistachio Benefits : रोज पिस्ता खाने से क्या फायदे होते हैं, 1 दिन में कितने पिस्ता खा सकते हैं?

देश में अपराध बढ़ने के बीच उनकी पूर्ववर्ती राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे को पद से हटाए जाने के बाद जेरी को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया था।जेरी को पद से हटाने की प्रक्रिया ने देश में राजनीतिक संकट को गहरा कर दिया है। पेरू में 2016 से सात राष्ट्रपति चुने गए हैं।देश में हिंसक अपराधों में वृद्धि को लेकर व्यापक जन आक्रोश के बीच आम चुनाव होने वाले हैं।Peru News Peru News 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *