Sports News: दिल्ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर, शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल राउंड 2 में बाहर

Sports News:

Sports News: भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल गुरुवार को यहां दूसरे दौर में इटली के छठे वरीय फेडेरिको सिना से हारने के बाद एटीपी दिल्ली ओपन से बाहर हो गए। युगल ड्रॉ में भारत के सिद्धांत बंथिया और बुल्गारिया के अलेक्जेंडर डोंस्की की शीर्ष वरीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। दुनिया में 225वें नंबर पर काबिज 18 साल के सिना ने 297वीं रैंकिंग के नागल को एक घंटे 40 मिनट में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। इसके बाद इटली के खिलाड़ी ने दूसरे सेट में 5-1 की बढ़त बना ली और ऐसा लग रहा था कि वे आसानी से अंतिम आठ में पहुंच जाएंगे।Sports News:

Read Also: Ghuskhor Pandit: फिल्म निर्माता नीरज पांडे का यू-टर्न, घूसखोर पंडत’ का शीर्षक वापस लिया

हालांकि, 297वीं रैंकिंग वाले नागल ने सातवें गेम में तीन मैच प्वाइंट बचाए और स्कोर को 5-4 तक कम कर दिया। सिना ने संयम बनाए रखा और 10वें गेम में अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए एक घंटे 40 मिनट में 6-4, 6-4 से जीत हासिल की।जीत के बाद सिना ने कहा, “नागल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में खेल चुके हैं। इसलिए मैं इस जीत से बहुत खुश हूं।”Sports News:

उन्होंने आगे कहा, “वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं। वह अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे थे, इसलिए मुकाबला कठिन था। लेकिन मैं यह मैच जीतकर बहुत खुश हूं। मुकाबला कठिन था, क्योंकि वह 5-4 से आगे थे और दर्शक भी जोश में आ रहे थे। यह मुश्किल था, लेकिन अंत में मैंने आखिरी गेम में अच्छी सर्विस की।Sports News

ब्रिटेन के तीसरे वरीय जे क्लार्क और पांचवें वरीय ओलिवर क्रॉफर्ड और जापान के आठवें वरीय रियो नोगुची ने सीधे सेटों में अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।जापान के दूसरे वरीयता प्राप्त रेई सकामोटो ने अंतिम सेट में 3-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और ब्रिटेन के एलास्टेयर ग्रे को 1-6, 6-1, 6-4 से हराया, जबकि पोलैंड के सातवें वरीयता प्राप्त डेनियल मिखाल्स्की को बेल्जियम के माइकल गीर्ट्स ने 7-6(8), 6-4 से हराकर उलटफेर कर दिया। Sports News:

Read Also: द केरल स्टोरी 2’ को CM पिनाराई विजयन ने बताया नफरती फिल्म, एक्स पर लिखा सांप्रदायिक द्वेष…

युगल स्पर्धा में शीर्ष वरीयता प्राप्त बंथिया और डोंस्की की जोड़ी ने फ्रांसिस केसी अल्कांतारा और कर्टनी जॉन लॉक को 6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।जीत के बाद बंथिया ने कहा, “अच्छा रहा। मैंने और एलेक्स ने पिछले साल काफी मैच खेले थे और इस साल उन्हें फिर से कोर्ट पर देखना और सीजन की मजबूत शुरुआत करना अच्छा लगा।”Sports News:

उन्होंने ने कहा, “मुझे लगता था कि हमारी केमिस्ट्री हमेशा से अच्छी थी और हम दोनों ने व्यक्तिगत रूप से, खिलाड़ी के तौर पर, काफी सुधार किया है। हम एक-दूसरे के खेल को समझते हैं और पहले दौर में इतना शानदार प्रदर्शन करने से हमें आगे के लिए काफी आत्मविश्वास मिला है।” दिविज शरण और करण सिंह की भारतीय वाइल्डकार्ड जोड़ी भी अंतिम आठ में पहुंच गई, जिन्होंने बुल्गारिया के दिमितार कुजमानोव और कजाकिस्तान के डेनिस येवसेयेव को 7-6(5), 6-4 से हराया।सोमदेव देववर्मन टूर्नामेंट के इतिहास में एकमात्र घरेलू एकल चैंपियन हैं, जिन्होंने 2014 और 2015 में लगातार खिताब जीते थे।पहले भी दो बार भारतीय युगल चैंपियन बन चुके हैं, साकेत माइनेनी-सनम सिंह और युकी भांबरी-महेश भूपति ने क्रमशः 2015 और 2016 में ट्रॉफी जीती थी।Sports News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *