BRICS सम्‍मेलन का आज समापन, जानिए मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से नई दिल्ली घोषणापत्र तक पहले दिन क्या-क्या हुआ?

BRICS (2)

BRICS: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन आतंकवाद, AI, वैश्विक व्यापार, UNSC सुधार, वेस्ट एशिया संकट और स्थानीय मुद्राओं में कारोबार जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे।

न्‍यूज डेस्‍क, दिल्‍ली: भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन कई अहम घटनाक्रम सामने आए। 12 सितंबर को शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन में सदस्य देशों ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर साझा रुख सामने रखा। दिन की सबसे अहम घटनाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात भी रही। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों को आगे बढ़ाने और मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने पर जोर दिया। शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे की ताकत से सीखकर साझा विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

Read Also- Haryana: 37 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर सरकार से लिखित सहमति

BRICS के पहले दिन नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाया गया। इसमें युद्ध और टकराव की स्थितियों को बातचीत और कूटनीति के जरिए हल करने की जरूरत पर जोर दिया गया। सदस्य देशों ने एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों, टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं पर चिंता जताई। आतंकवाद के खिलाफ भी सख्त रुख दिखाया गया और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई। घोषणापत्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का समर्थन किया गया और भारत तथा ब्राजील की भूमिका को मजबूत करने के प्रयासों के लिए चीन और रूस की सराहना की गई। वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष पर भी चिंता जताई गई और संवाद तथा कूटनीति के जरिए समाधान की जरूरत बताई गई।

Read Also- Uttarakhand: 32 लाख कैश, लाखों के जेवर और 12 लग्जरी घड़ियां… ED की रेड के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला

आर्थिक और तकनीकी मोर्चे पर भी पहले दिन कई अहम मुद्दे उठे। BRICS देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम को आसान और बेहतर बनाने तथा स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। हालांकि, MEA ने साफ किया कि फिलहाल BRICS की कोई साझा मुद्रा शुरू करने का प्रस्ताव नहीं है। AI को लेकर भी ग्लोबल साउथ की जरूरतों के मुताबिक सुरक्षित, भरोसेमंद और समावेशी तकनीक विकसित करने की बात कही गई। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक फैसलों में ग्लोबल साउथ की ज्यादा भागीदारी की जरूरत बताई। इसी बीच चीन ने 2027 में BRICS की अध्यक्षता और 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की। पहले दिन BRICS नेताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर से गाला डिनर का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय और श्री अन्न यानी मिलेट्स से जुड़े व्यंजन परोसे गए।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *