Bollywood: बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बड़ी राहत, बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत

Bollywood: कारोबारी राज कुंद्रा को मुंबई की विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी के बाद जमानत दे दी। कुंद्रा कथित बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत में पेश हुए थे। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश आर बी रोटे ने जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए कुंद्रा को समन जारी किया था। Bollywood:

Read Also: Delhi Politics: दिल्ली में BJP सरकार का 1 साल पूरा, CM रेखा गुप्ता ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

कुंद्रा अदालत में पेश हुए और जमानत याचिका दायर की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। उनके वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि कुंद्रा ने 2021 से ही ईडी की जांच में सहयोग किया है। मामले से संबंधित सभी दस्तावेज पहले से ही जांच एजेंसी के पास मौजूद हैं, इसलिए उनकी हिरासत की आवश्यकता नहीं है।Bollywood:

Read Also:Haryana Politics: CM नायब सिंह सैनी ने सदन में पेश किया सरकारी प्रस्ताव

अदालत ने आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए कहा था कि गवाहों के बयान और अन्य सबूतों से प्रथम दृष्टया यह सिद्ध होता है कि कुंद्रा और दुबई स्थित कारोबारी राजेश सतीजा पीएमएलए के तहत दंडनीय अपराध में शामिल थे।केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कुंद्रा ने यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के कथित मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन लिए थे।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *