प्रियंका, राहुल के किए वादों के पूरा होने में शक- वसुंधरा राजे सिंधिया

Vasundhara Raje Scindia– राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सोमवार को कहा कि उन्हें राहुल और प्रियंका के महिलाओं और किसानों से किए गए वादों के पूरा होने में शक है। वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा “प्रियंका गांधी जी आई थीं। प्रियंका गांधी जी ने ये कहा कि हमको महिलाओं की बहुत चिंता है और महिलाओं के बैंक अकाउंट में कितना पैसा साल में हम 10 हजार रूपये देने की बात कर रहे हैं।… Vasundhara Raje Scindia

वसुंधरा राजे सिंधिया, ने कहा कि प्रियंका गांधी जी आई थीं। प्रियंका गांधी जी ने ये कहा कि हमको महिलाओं की बहुत चिंता है और महिलाओं के बैंक अकाउंट में कितना पैसा साल में हम 10 हजार रूपये देने की बात कर रहे हैं। एक मिनट के लिए मेरे मन में ये लगा कि अपनी नारी शक्ति योजना जो थी उस नारी शक्ति योजना के अंदर अपन लोगों ने बैंक अकाउंट महिलाओं के खुलवाए। बैंक अकाउंट के अंदर महिलाओं को सबसे अहम रूप दिया उसी स्कीम को अगर वो आगे बढ़ा देते तो जो सरकारी पैसा है वो तो वैसे ही उनके अकाउंट में बढ़ जाता। अगर 10 हजार रूपये भी आप लोग कर देते तो हमें बड़ी खुशी होती, पर मुझे तो डर लगता है क्योंकि ये और इनके भाई जब भी आते हैं और जयपुर वालों को कुछ कह कर चले जाते हैं।

Read also- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

ये जनता को कुछ कह कर चले जाते हैं। तो ये जरूरी नहीं कि ये उसके ऊपर अडिग रहते हैं। आपको याद होगा किसानों को वादा करके गए थे, अब महिलाओं को वादा करके जा रहे हैं अपनी सिटी में अपने चारों ओर मुझे तो विश्वास है कि जो स्थिति उन्होंने बनाकर रखी है, अगर इसी स्थिति के हिसाब से वो चलने वाले हैं तो शायद ही महिलाओं को 10 हजार रूपये मिलेंगे। किसानों को तो पूरा कर्जा उनका माफ तो आज तक पांच साल के बाद भी नहीं हुआ है।

वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि अगर आपने 10 हजार रुपये भी दिए होते तो हमें बहुत खुशी होती लेकिन मुझे डर है क्योंकि वो और उनके भाई जब भी आते हैं और जयपुर के लोगों से कुछ कहते हैं तो ये जरूरी नहीं है कि वे उस पर कायम रहें।

Source- PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *