चंडीगढ़ में प्रतिष्ठित गुलाब महोत्सव का आगाज, प्रदर्शनी में लगे 850 से ज्यादा किस्मों के गुलाब

Chandigarh

चंडीगढ़ में प्रतिष्ठित गुलाब महोत्सव का आगाज हो गया है। यहां प्रदर्शनी में 850 से ज्यादा किस्मों के गुलाब लगे हुए हैं। गुलाबों के रंगों की छटा और खुशबू से जाकिर हुसैन गुलाब उद्यान में रौनक छाई हुई है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। Chandigarh

Read Also: Meerut Metro: प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

आपको बता दें, तीन दिन तक चलने वाले गुलाब महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक, गुलाब चंद कटारिया ने किया। इस भव्य महोत्सव में देश भर से आगंतुक पहुंच रहे हैं। गुलाब महोत्सव में एक बाजार भी है, जिसमें 60 से ज्यादा स्टाल हैं। यहां प्रीमियम ब्रांड और स्थानीय विक्रेताओं के हस्तशिल्प और रोजमर्रे के कई उत्पाद मिल रहे हैं। Chandigarh

कुछ आगंतुकों ने महसूस किया कि इस साल के आयोजन में रचनात्मकता और प्रस्तुति का शानदार अंदाज ‘जेन-जी’ मिजाज के अनुरूप है। महोत्सव में रोज किंग और रोज क्वीन खिताबों के लिए प्रतियोगिताएं, फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिताएं, लोक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां भी हैं। यह गुलाब महोत्सव रविवार तक चलेगा। Chandigarh

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *