पालघर साधु हत्या: महाराष्ट्र सरकार का रुख बदला, CBI जांच को तैयार

Karnataka Hijab Controversy, हिजाब विवाद पर रार बरकरार, सुप्रीम कोर्ट की दो....

(अवैस उस्मानी): महाराष्ट्र के पालघर में 2020 में हुई साधुओं की हत्या का मामले में अब महाराष्ट्र सरकार का रुख बदल गया है। महाराष्ट्र सरकार मामले की जांच CBI को देने को तैयार हो गई है। महाराष्ट्र की शिंदे- भाजपा की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आज हलफनामा दाखिल किया। महाराष्ट्र सरकार ने नए हलफनामे में कहा कि उसे मामले की जांच सीबीआई को देने में कोई आपत्ति नहीं है। इससे पहले उद्धव ठाकरे सरकार ने मामले की जांच CBI को देने का का विरोध किया था और याचिका को भारी हर्जाने के साथ खरिज करने की बात कही थी।

बता दे उद्धव ठाकरे सरकार ने महाराष्ट्र के पालघर में साधु की हत्या के मामले में मामले की जांच CBI को भेजने का विरोध किया था। पहले महाराष्ट्र पुलिस ने सीबीआई जांच की मांग का विरोध किया था। महाराष्ट्र पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय में ये भी जानकारी दी कि CID पहले ही दो चार्जशीट कोर्ट में दायर कर चुकी है चार्जशीट को भी महाराष्ट्र पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया है। अपराध रोकने में, जिम्मेदारी के निर्वहन में जिनकी लापरवाही पाई गई, उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच कराई गई।

Read also:ज़मानत ट्रांसफर : सुप्रीम कोर्ट ने जैन की याचिका पर ED को जारी किया नोटिस

महाराष्ट्र पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि विभागीय जांच में दोषी पाए गए अस्सिटेंट पुलिस इंस्पेक्टर आनंदराव शिवाजी काले को सरकार सर्विस से बर्खास्त भी कर चुकी है। पालघर में साधुओं की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की जांच CBI को ट्रांसफर करने की मांग की गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *