ईरान का सैन्य हेलीकॉप्टर फल बाजार में दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत

Iran News: Iranian military helicopter crashes in fruit market, 4 people dead

Iran News: ईरान की सेना का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार आज 24 फरवरी को मध्य ईरान के एक प्रमुख फल- सब्जी बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल की खबर के मुताबिक, ये हादसा राजधानी तेहरान से लगभग 330 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इस्फहान प्रांत के दोरचेह शहर में हुआ।

इस्फहान में ईरान का एक प्रमुख वायु सैनिक अड्डा है। इसके अलावा, पिछले साल जून में ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान अमेरिका ने जिस परमाणु प्रतिष्ठान को निशाना बनाया था, वे भी इस्फहान में ही स्थित है। सरकारी टीवी चैनल खबर के अनुसार, सैन्य हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसमें कहा गया है कि हादसे में पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई। चैनल ने दुर्घटनास्थल पर बिछरे मलबे और वहां से उठते धुएं के दृश्य प्रसारित किए।

Read Also: “युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण”- राहुल गांधी

ईरान की अर्धसरकारी समाचार एजेंसी ‘फार्स’ की खबर में कहा गया है कि हादसे में बाजार में मौजूद दो लोगों की भी मौत हो गई। ईरान में ये एक हफ्ते से भी कम समय लगातार दूसरी हवाई दुर्घटना है। इससे पहले, 20 फरवरी को ईरान के पश्चिमी शहर हमेदान के पास एक ‘एफ-4’ लड़ाकू जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार पायलट की जान चली गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *