बजट सत्र: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर दिया जवाब

Haryana:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का माननीय राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में जवाब। माननीय राज्यपाल जी का अभिभाषण हरियाणा के भविष्य की रूपरेखा करता है प्रस्तुत।अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रदेश के विकास और लोगों की भलाई के लिए रचनात्मक सुझाव दिए गए, जिनका करता हूं स्वागत। वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष केवल समय की गणना नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्जागरण, संघर्ष और स्वाभिमान की 150 वर्ष लंबी गाथा। Haryana:

तुष्टिकरण की राजनीति के दबाव में वंदे मातरम को विवादों में घसीटा गया। वंदे मातरम के गौरव को दुबारा स्थापित करने के लिए प्रदेश में अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित। विपक्ष बुजुर्गों की पेंशन काटने जैसे संवेदनशील विषय पर झूठ और भ्रम फैलाकर सस्ती राजनीति चमकाने में लगे। विपक्ष के समय में अपात्रों को पेंशन मिल रही थी तथा पात्र लोग पेंशन बनवाने के लिए खा रहे थे दर दर की ठोकरे। हमारी सरकार ने वर्ष 2023 में आय सीमा 2 लाख से बढ़ा कर 3 लाख रुपये की और लाभार्थियों की संख्या 17 लाख 98 हजार तक पहुंचाई।  Haryana:

गत 25 सितंबर 2025 को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का किया गया शुभारंभ। 9 लाख 22 हजार 452 पात्र महिलाओं के खातों में अब तक चार किस्तों में 634 करोड रुपए की राशि की जा चुकी जारी।बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की जांच के दौरान पाया गया कि पोर्टल पर पटवारियों द्वारा कुछ रकबे की डुप्लीकेट फोटो की गई थी अपलोड। यह गंभीर मामला अभी सरकार के विचार अधीन, अंतिम निर्णय होते ही शेष पात्र किसानों के संबंध में की जाएगी उचित कार्यवाही।सरकार ने 19 दिसंबर 2024 को ही किसानों की 24 फसलों की खरीद MSP पर करने की अधिसूचना कर दी थी जारी।  Haryana:

पिछले 12 सीजन में अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड रुपए डाले जा चुके हैं।हमारी सरकार प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून के राज्य को सबसे ज्यादा दे रही है प्राथमिकता।राज्य में बेहतर जांच और मॉडर्न पुलिसिंग के परिणाम स्वरूप पंजीकृत मामलों में सजा की दर बढ़कर 74.13 प्रतिशत हुई।नशा मुक्ति हरियाणा के संकल्प के साथ हमारी सरकार एक्शन प्लान 2019 के साथ मजबूती से बढ़ रही है आगे। नशे के विरुद्ध लड़ाई में पड़ोसी राज्यों का सहयोग लेने के लिए हरियाणा के पंचकूला में अंतर्राज्यीय सचिवालय किया गया स्थापित। Haryana:

नशा तस्करों की लगभग 53 करोड रुपए की संपत्ति की गई जब्त तथा 111 संपत्तियों को गिराया गया।हरियाणा ने पिछले 5 सालों में नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे करीब 26 हजार अपराधियों को भेजा जेल।सरकार खिलाड़ियों के सम्मान सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर है पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध।पिछले 11 वर्षों में खेल अवसंरचना पर 989 करोड रुपए किए गए खर्च।क्लास 1 से क्लास 4 तक की सीधी भर्ती में खिलाड़ियों के लिए आरक्षण का किया गया प्रावधान।अब तक 231 खिलाड़ियों को दी जा चुकी है सरकारी नौकरी।हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगारी दर अब केवल 3.1 प्रतिशत, जो उत्तरी भारत के सभी राज्यों में सबसे कम।

वर्ष 2014 से अब तक लगभग 1 लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर दी सरकारी नौकरियां।हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन करके प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट ठेकेदारों के शोषण से किया मुक्त।राज्य का राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 2.67 प्रतिशत रहने का अनुमान जो 15वें वित्त आयोग द्वारा निर्धारित 3 प्रतिशत की सीमा से कम।पिछले 10 वर्षों में ऋण सेवा के लिए 3 लाख 66 हजार 16 करोड रुपए का किया गया भुगतान।राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 79 PSA प्लांट किए गए थे स्थापित।इनमें से 33 प्लांट पूरी तरह काम कर रहे हैं जबकि शेष 46 प्लांट रखरखाव और मरम्मत की प्रक्रिया में। Haryana:

विपक्ष दोबारा लगाया गया आरोप कि यूरिया के बैग का वजन घटा कर किसानों को ठगा जा रहा है बिल्कुल निराधार। केंद्र सरकार ने 40 किलोग्राम के यूरिया गोल्ड बैग का अधिकतम मूल्य 266.50 रुपए से घटाकर 254 रुपए किया।हरियाणा में गठित विदेश सहयोग विभाग करता है युवाओं को विदेश में नौकरी दिलवाने की सहायता।सही तरीके से विदेश में भेजे गए युवाओं का वेतन 3 लाख से भी अधिक।हमारी सरकार हरियाणा में AI के उपयोग को कर रही है प्रोत्साहित।अभिभाषण में हरियाणा के नागरिक शब्द पर आपत्ति और निवासी शब्द प्रयोग करने का दिया गया सुझाव।नागरिक शब्द हमारे संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों की भावना से है जुड़ा।गौरवशाली लोगों को निवासी कहकर सीमित करना उनके योगदान का होगा संकुचन।माननीय सदस्यों की मांगों को पूरा करने का सरकार करेगी हर संभव प्रयास।मुख्यमंत्री ने महान सदन से माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण को सर्वसम्मति से पारित करने का किया अनुरोध। Haryana:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *