महाकुंभ मेले की मुफ्त यात्रा के बारे में रेलवे ने दिया स्पष्टीकरण

Maha Kumbh Mela:

Maha Kumbh Mela: महाकुंभ मेले की मुफ्त रेल यात्रा के बारे में रेलवे ने स्पष्टीकरण जारी कर बयान दिया है। इस बयान में कहा गया है कि भारतीय रेल को ऐसी खबरे मिली है कि कुछ मीडिया प्लेटफार्म ऐसी रिपोर्ट प्रसारित कर रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जाएगी। भारतीय रेलवे इसका स्पष्ट रूप से खंडन करता है, क्योंकि ये रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं।

Read also-लखनऊ में कांग्रेस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, प्रदर्शन को दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

रेलवे ने कहा है कि भारतीय रेल के नियमों और विनियमों के तहत वैध टिकट के बिना यात्रा करना सख्त मना है।  बिना वैध टिकट दंडनीय अपराध है। महाकुंभ मेले या किसी अन्य अवसर के दौरान मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं है।

Read also-लखनऊ में कांग्रेस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, प्रदर्शन को दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

रेलवे की ओर से बयान में आगे कहा गया है कि भारतीय रेल महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों के लिए निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की अपेक्षित आमद को ध्यान में रखते हुए विशेष होल्डिंग क्षेत्रों, अतिरिक्त टिकट काउंटरों और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने सहित सभी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *