Tirumala Temple: चंद्रग्रहण के कारण तिरुमला मंदिर तकरीबन 10 घंटों के लिए बंद

Tirumala Temple, Lunar Eclipse,Temple Closure,Tirupati Darshan,Temple Timings,Religious Place,Puja and Rituals,Temple News,Lunar Eclipse Effect, 10-Hour Closure, Spiritual Event

Tirumala Temple: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने घोषणा की है कि चंद्रग्रहण के कारण श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर सहित उसके द्वारा संचालित कई मंदिर मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए 10 घंटे तक बंद रहेंगे।मंदिर प्रशासन के अनुसार, ग्रहण की अवधि समाप्त होने और शुद्धि संबंधी अनुष्ठान पूरे होने के बाद रात साढ़े आठ बजे भगवान के दर्शन फिर से किए जा सकेंगे।टीटीडी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘शुद्धि’ और अन्य शुद्धिकरण अनुष्ठानों के बाद ही मंदिरों को दोबारा खोला जाएगा।Tirumala Temple Tirumala Temple Tirumala Temple

Read also- Holi 2026: रंग, प्रेम और उल्लास का महापर्व, अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं

तिरुपति स्थित श्री गोविंदराजा स्वामी मंदिर भी चंद्रग्रहण के दौरान बंद रहेगा। ग्रहण दोपहर तीन बजकर बीस मिनट से शाम छह बजकर 47 मिनट तक रहेगा।परंपरा के अनुसार, ग्रहण से कई घंटे पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।टीटीडी ने बताया कि नारायणवनम, कार्वेतीनगरम, नागलापुरम, बुग्गा, सत्रावाड़ा, नागरी, तारिगोंडा, वायलपाड और कोसुवारिपल्ली स्थित मंदिर भी ग्रहण अवधि के दौरान बंद रहेंगे।Tirumala Temple

Read also-होली के जश्न में शर्मनाक घटना, हुड़दंगियों ने ‘बेजुबान जानवर ’ को पिलाई शराब, वीडियो वायरल

मंदिर बंद रहने के कारण टीटीडी ने दिनभर की कई सेवाएं रद्द कर दी हैं, जिनमें ‘अष्टदल पदपद्माराधना सेवा’, ‘उंजल सेवा’ और ‘अर्जिता ब्रह्मोत्सवम’ शामिल हैं।इसके अलावा वीआईपी ब्रेक दर्शन, श्रीवाणी दर्शन, 300 रुपये का विशेष दर्शन और एनआरआई दर्शन भी स्थगित कर दिए गए हैं। टीटीडी तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर की आधिकारिक संरक्षक संस्था है, जिसे विश्व का सबसे समृद्ध हिंदू मंदिर माना जाता है।Tirumala Temple Tirumala Temple

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *