Jaislmer Explosion News: जैसलमेर में मिला विस्फोटक, सेना ने किया नष्ट

Jaislmer Explosion News:

Jaislmer Explosion News: राजस्थान के जैसलमेर में एक विस्फोटक को नष्ट किया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।सेना और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विस्फोटक को नष्ट किया गया।एसपी सुधीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया, “जो विस्फोटक बरामद हुआ था, उसे नष्ट कर दिया गया है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि अगर उन्हें कहीं भी विस्फोटक मिले तो वो उससे 100 मीटर दूर खड़े रहें, तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें और विस्फोटक की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। लोगों को प्रशासन की तरफ से दिए जा रहे निर्देशों का पालन करना चाहिए। सब कुछ नियंत्रण में है।”पाकिस्तान की तरफ से शनिवार रात संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रातभर अनिश्चितता का माहौल रहा, हालांकि रविवार को ज्यादा शहरों और कस्बों में हालात सामान्य दिनों की तरह रहे।

Read also- Sports News: शतक लगाकर स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाए 342 रन

सुधीर चौधरी, एसपी, जैसलमेर: देखिए, आज सदर थाने में ये जो एक्सप्लोसिव मिला है उसका हम डिस्पोजल कर रहे हैं। आपके चैनल के माध्यम से मेरा रिक्वेस्ट ये है कि और भी जगह गांव के अंदर क्योंकि काफी लोग पहले घरों के अंदर थे। तो वो जब खेतों में जाएंगे तो वो संदिग्ध वस्तु या फिर एक्सप्लोसिव वस्तु मिलने के चांस है। उसमें एक प्रोटेकाल का पालना करें। सौ मीटर की दूरी रखें। पुलिस कंट्रोल को तुरंत सूचना दें। जो भी संदिग्ध वस्तु मिलती है उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। जहां तक बात है अलर्ट की, प्रशासन जो भी आदेश दे उसकी पालना करें। अभी चीजें कंट्रोल है।

Read also-लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली ‘ब्रह्मोस’ विनिर्माण इकाई का किया उद्घाटन 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *