BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत की शानदार जीत ने उसे विश्व की सबसे मजबूत क्रिकेट टीम बनाया है।
राजीव शुक्ला ने टी20 विश्व कप-2026 के फाइनल मैच में भारतीय टीम के खिताब जीतने पर कहा है कि, “मैं कहूंगा कि भारतीय टीम अब दुनिया की सबसे मजबूत टीम बन गई है। हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं और विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों और गेंदबाजों को टक्कर दे सकते हैं।”
Read Also: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पर 96 रनों की शानदार जीत के बाद आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।
