CEC पद से ज्ञानेश कुमार को हटाना पहला कदम, ‘महारैली’ में गरजे राहुल गांधी

CEC

CEC ज्ञानेश कुमार – रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर साधा निशाना। बोले- वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, 2024 का लोकसभा चुनाव भी गैरकानूनी था।

News Desk : दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे हैं और उन्हें पद से हटाना विपक्ष का पहला कदम होगा। राहुल ने यहां तक कहा कि ज्ञानेश कुमार को CEC के पद से हटाया जाएगा और जेल भी भेजा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है।CEC

Read Also-INDIA गठबंधन की रैली पर बरसे जेपी नड्डा-‘राहुल गांधी की राजनीति झूठ और अराजकता पर आधारित’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 15 प्रतिशत है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत और हार का अंतर इससे काफी कम था, इसलिए चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। राहुल ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनावों का जिक्र करते हुए भी वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि EVM और मतदाता सूची में बदलाव के जरिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग का कहना है कि SIR के तहत मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टियों की पहचान की जा रही है।CEC

Read Also-UP : किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी योगी सरकार, जल्द आएगा नया राहत पैकेज

अपने भाषण में राहुल गांधी ने किसानों, मजदूरों और युवाओं के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का आर्थिक फायदा कुछ बड़े उद्योगपतियों तक सीमित हो रहा है, जबकि किसानों और आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई किसी व्यक्ति से नफरत की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की है। राहुल ने कहा कि देश में नफरत के बजाय मोहब्बत और भाईचारे की जरूरत है। उन्होंने आखिरी व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करने और हर नागरिक की आवाज उठाने का संकल्प भी दोहराया।CEC

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterCEC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *